फाइजर ने भारत सरकार से अपने कोरोना वैक्सीन को जल्द मंजूरी देने की मांग की है. साथ ही 7 करोड़ डॉलर की दवाएं भारत को दान की है.
नई दिल्ली: वैश्विक दवा विनिर्माता कंपनी फाइजर (Pfizer) के चेयरमैन और सीईओ अल्बर्ट बोर्ला ने सोमवार को कहा कि कंपनी भारत में फाइजर-बायोएनटेक टीका उपलब्ध कराने की खातिर उसे जल्दी मंजूरी दिलाने के लिए भारत सरकार के साथ बीतचीत कर रही है.
उन्होंने यह भी बताया कि फाइजर अपने अमेरिका, यूरोप और एशिया स्थित वितरण केंद्रों से सात करोड़ डॉलर (करीब 510 करोड़ रुपये) की दवाएं भारत भेज रही है.