Haryana: अनिल विज की मांग- ऑक्सीजन प्लांट्स का नियंत्रण और प्रबंधन सैन्य या अर्धसैनिक बलों को सौंप दिया जाए

 

Haryana: अनिल विज की मांग- ऑक्सीजन प्लांट्स का नियंत्रण और प्रबंधन सैन्य या अर्धसैनिक बलों को सौंप दिया जाए


अनिल विज ने मांग की है कि सभी ऑक्सीजन प्लांट्स का जिम्मा अब सेना या फिर पैरा-मिलट्री फोर्सेज को सौंप देना चाहिए. इससे प्रबंधन और सुरक्षा दोनों मसले हल हो जाएंगे.


हरियाणा (Haryana) में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona virus infection) के बढ़ते मामलों के चलते प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) लगा हुआ है. स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Health Minister Anil Vij) ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन (Oxygen) कोटे को पूरी करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं. विज ने कहा था कि प्रदेश के सभी ऑक्सीजन प्लांट्स का नियंत्रण, प्रबंधन और सुरक्षा की जिम्मेदारी सेना (Army) या पैरा मिलेट्री फोर्स (Para military force) को सौंप देनी चाहिए.

अनिल विज ने बताया कि राज्य में ऑक्सीजन की जितनी मांग है, उतनी ही मिल रही है. वह सभी जगहों पर बांटी जा सके इसके लिए प्रशासन लेवल पर एक टीम बना दी गयी है, जो इसकी मॉनिटरिंग करती है. मैं भी इसे देखता हूं कि कौन सा ट्रक कहां से चल रहा है, कौन सा खराब हो गया है. उन्होंने कहा है कि मशीनरी है खराब भी हो सकती है. इस समय ज्यादा लोड़ के कारण प्लांट गर्मी होने के कारण बंद हो जाते है. इस प्रकार की कई समस्याएं सामने आ रही है. लेकिन हमारी टीम पूरी तरह से काम के लिए पएक्टिव रहती है. उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई भी दिक्कत आने पर उस परेशानी को किसी और जगह से पूरा करने की कोशिश करते है.

News By : Source 

Post a Comment

Previous Post Next Post